दीवड़िया पंचायत भवन से सामान चुराने वाले धराए, करीब ₹50 हजार का सामान बरामद
क्राइम रिपोर्ट

- दीवड़िया पंचायत भवन से सामान चुराने वाले धराए, करीब ₹50 हजार का सामान बरामद
इछावर, 06 मई 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
जानकारी अनुसार फरियादी अजय वर्मा द्वारा थाना इछावर पहुंच बताया गया कि 4-5 मई की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर 02 पुराने आरमेचर, 01 विद्युत ट्यूबवेल, 02 छत पंखा कीमती करीब 50000 का सामान चुरा लिया।
इस रिपोर्ट पर थाना इछावर में अपराध क्रमांक 182/26 धारा 331(4),305(e) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
घटना की सूचना प्राप्त होने पर जिला पुलिस अधिकारियों ने एसडीओपी रोशन कुमार जैन अनुभाग भेरूंदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इछावर पंकज वाडेकर को थाना स्तर पर टीम गठित कर माल मशरुका का पता लगाकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया।
थाना इछावर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में चोरी हुए सामान एवं अज्ञात चोर की तलाश शुरू की।
उक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य तथा मुखबिर सूचना पर दो संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त वारदात करना कबूल किया एवं चोरी किए गए समान को बरामद कराया!
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- 1. सरताज पिता शरीफ खां उम्र 24 साल
2.प्रदीप पिता मुकेश वर्मा उम्र 22 साल निवासीगण ग्राम दिवड़िया
जप्त मशरुका- 02 पुराने आरमेचर, 01 विद्युत ट्यूबवेल, 02 छत पंखा कीमती करीब ₹50 हजार, निरीक्षक पंकज वाडेकर, एएसआई जनार्दन मिश्रा, प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।



