मध्यप्रदेशसीहोर
वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश तिवारी असम चुनाव के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त
तैयारी चुनावों की..

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश तिवारी असम चुनाव के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त
सीहोर, 04 अप्रैल 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
भारत के उत्तर-पूर्व राज्य असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सेवादल द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश तिवारी को राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
श्री तिवारी की इस नियुक्ति पर कांग्रेसजनों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि कांग्रेस नेता गणेश तिवारी को उनकी कुशल संगठन क्षमता, वाक्य चातुर्य, मेहनती, एवं अनुभवी व्यक्तित्व और कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए
कांग्रेस से सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है।



