भैरुंदा

भैरुंदा में अनियंत्रित कोलाहल मचाता कान फोड़ू डीजे जब्त, डीजे संचालक पर पुलिस की कार्रवाई

समझाईशों के बावजूद नहीं सुधरे डीजे वाले तो पुलिस ने दिया ट्रीटमेंट

भैरुंदा में अनियंत्रित कोलाहल मचाता कान फोड़ू डीजे जब्त, डीजे संचालक पर पुलिस की कार्रवाई

थाना भैरुन्दा पुलिस द्वारा म. प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत डीजे जब्त कर डीजे संचालक पर की कार्यवाही

सीहोर, 13 मार्च 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

तमाम समझाईश के बावजूद डीजे संचालक जन मानस की नींद हराम किए हुए हैं। इनके धंधों में लोगों की परेशानियां रोजाना डूब रही हैं। लेकिन यह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे।

ऐसा नहीं है, बता दें कि भैरुंदा क्षेत्रांतर्गत एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी द्वारा डीजे संचालकों एवं शादी/मैरेज गार्डन संचालकों की बैठक आयोजित की जा चुकी है जिसमें सभी को निर्देशित किया गया था कि आगामी दिनों में परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए तथा शासकीय भवन जैसे अस्पताल, न्यायालय, स्कूल, थाना आदि के आसपास डीजे बजाना प्रतिबंधित रहेगा ।

फिर भी दिनांक 13 मार्च 2026 को छोटा बाजार भैरुंदा मे न्यू साई डीजे द्वारा अत्यधिक आवाज मे डीजे बजाया जा रहा था। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना भैरुंदा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर डीजे को बंद कराया गया, साथ ही डीजे संचालक व चालक के विरुद्ध विधि अनुसार कार्यवाही करते हुए डीजे मय वाहन MP09GE4932 जप्त कर मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम धारा 7/15 के तहत वैधानिक कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपीगण -: (1)गोलू अटेरिया पिता रमेश चन्द्र अटेरिया उम्र 31 वर्ष निवासी बालागांव
(2)जसवंत पिता रमेश चन्द्र अटेरिया उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बालागाँव

इस ख़बर के साथ एक बार फिर थाना भैरुंदा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करें, अन्यथा उल्लंघन करने पर विधि अनुसार कार्रवाई भुगतने के लिए तैयार रहें।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी
Back to top button