आष्टा पुलिस द्वारा तेज आवाज डीजे पर कोल्हाहल अधिनियम की कार्यवाही, पांच दहशत फैलाने वाली पटाखा फौड़ बुलेट दो पहियां वाहन भी जब्त
आष्टा थानांतर्गत एक सप्ताह में इस प्रकार की यह दूसरी कार्रवाई..

आष्टा पुलिस द्वारा तेज आवाज डीजे पर कोल्हाहल अधिनियम की कार्यवाही,
पांच दहशत फैलाने वाली पटाखा फौड़ बुलेट दो पहियां वाहन भी जब्त
आष्टा, 02 मार्च 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
पहले बता दें कि एसडीओपी दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी गिरीश दुबे के मार्गदर्शन में दिनांक 13/02/2026 को थाना आष्टा परिसर में समस्त आष्टा क्षेत्र के डीजे संचालकों एवं शादी/मैरेज गार्डन संचालकों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान सभी को निर्देशित किया गया था कि आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए तथा शासकीय भवन जैसे अस्पताल, न्यायालय, स्कूल, थाना आदि के आसपास डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त निर्देशों के बावजूद नागरिक नियमों का पालन नहीं कर रहे तो पुलिस ने अपनी कार्रवाई को अंजाम देना शुरु कर दिया है।
ताजा मामले में ग्राम रिछाड़िया से आष्टा लाकर कन्नौद रोड पर ड्रेगन डीजे द्वारा रात्रि लगभग 12:00 बजे तक डीजे बजाया जा रहा था। सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर थाना आष्टा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर डीजे को बंद कराया गया तथा डीजे संचालक के विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए डीजे जप्त किया जाकर मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम धारा 7/15 के तहत प्रतिबंधित वैधानिक कार्रवाई कर प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है।
आरोपीगण –
1.विनोद पिता अजबसिंह मेवाड़ा उम्र 22 वर्ष निबासी ग्राम रिछाड़िया
जब्त वाहन –
पिकअप वाहन क्रमांक MP13 GA 6486
उधर थाना आष्टा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि बोर्ड परीक्षा अवधि के दौरान ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करें, अन्यथा उल्लंघन करने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जारी रखी जाएगी।
————————–
होली पूर्व 5 दहशतगर्द पटाखा बुलेट जप्त
कल रविवार 1 मार्च को थाना आष्टा मे वाहन चेकिंग व क़स्बा भ्रमण के दौरान पृथक पृथक स्थानों से मॉडिफाइड सायलेंसर लगी 05 बुलेट मोटर सायकिल जिनमे पटाखे फुटते है को मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत जप्त कर जुर्माना के लिए कार्रवाई की गयी है।
साथ ही आष्टा पुलिस द्वारा आमजन से यह अपील की जाती है कि बुलेट मे मॉडिफाइड सायलेंसर का उपयोग ना करें जिससे ध्वनि प्रदुषण व दहशत का वातावरण बनता है व जन मानस को भी असुविधा होती है भविष्य मे चालक के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जावेगी।



