Blog

शाहिस्ता’ टीचर ने की प्रिंसिपल ‘राकेश साह’ से भागकर शादी, दो दिन बाद बन गई मां..

न धर्म का ना ही उम्र का चला बंधन..

शाहिस्ता’ टीचर ने की प्रिंसिपल ‘राकेश साह’ से भागकर शादी, दो दिन बाद बन गई मां..

24 फरवरी 2026
मीडिया रिपोर्ट

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक स्कूल प्रिंसिपल और महिला टीचर के बीच की विवादित लव स्टोरी ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. 60 साल के प्रिंसिपल राकेश साह से 18 फरवरी को नेपाल में शादी रचाने वाली 28 साल की टीचर शाइस्ता परवीन अब मां बन गई हैं.

शादी के महज तीन दिन बाद, 21 फरवरी को शाइस्ता ने सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है. फिलहाल शाइस्ता पुलिस कस्टडी में अस्पताल में भर्ती है.

राकेश साह मुजफ्फरपुर में एक स्कूल के संचालक और शिक्षक है, जबकि शाइस्ता उसी स्कूल में टीचर थी. दोनों के बीच 2025 में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. उम्र के फासले और धर्म की दीवारों को दरकिनार कर दोनों ने 18 फरवरी को नेपाल के जनकपुर में जाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होते ही गांव में तनाव फैल गया.

भाई ने लगाया अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

फिर शाइस्ता के भाई ने इस शादी को ‘अपहरण’ करार देते हुए औराई थाने में मामला दर्ज कराया. भाई का आरोप है कि राकेश साह ने शाइस्ता को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और फिर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी की. शिकायत में राकेश साह की पत्नी और बेटी को भी नामजद किया गया है. भाई के अनुसार, शाइस्ता 18 फरवरी को स्कूल गई थी और फिर वापस नहीं लौटी.

शाइस्ता परवीन बोली- मैंने अपनी मर्जी से की शादी

विवाद बढ़ता देख शाइस्ता परवीन ने अस्पताल से एक वीडियो जारी किया. वीडियो में उसने स्पष्ट कहा- मैंने जो किया है, सोच-समझकर किया है. मैंने अपनी मर्जी से सर (राकेश साह) के साथ शादी की है. सर पर कोई झूठा आरोप न लगाया जाए और न ही उन्हें परेशान किया जाए. मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं. शाइस्ता का दावा है कि उनके बीच रिश्ता 2025 से ही था.

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी फरार

औराई थाना प्रभारी सनोवर प्रवीण के अनुसार, पुलिस ने शाइस्ता को बरामद कर लिया है. चूंकि उन्होंने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है, इसलिए पुलिस कस्टडी में सीतामढ़ी के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. वहीं, राकेश फिलहाल फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. स्वस्थ होने के बाद शाइस्ता को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा. उधर डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button