
शासन के तीन विभागों की संयुक्त कार्रवाई में तीन जेसीबी मशीन एवं एक लोडर जब्त
रेहटी, 22 फरवरी 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भी रेत माफिया आदत से बाज नहीं आ रहे।
जानकारी अनुसार रेत माफियाओं का गढ़ कहे जाने वाले बुधनी एवं रेहटी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डेमावर में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा अवैध रेत उत्खनन में संलग्न 03 जेसीबी मशीन और 01 लोडर जब्त कर रेहटी थाने की अभिरक्षा में रखा गया है।
जिला खनिज अधिकारी धर्मेंद चौहान बताया कि जब्त किए गए वाहनों पर खनिज नियमों एवं प्रावधानों के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
