सीहोर : भारी बारिश से पीड़ित परिवारों को विधायक प्रतिनिधि की तात्कालिक आर्थिक सहायता
दिए पांच-पांच हजार..

हाइलाइट्स
वनखेडा गांव में चार मकान गिरे विधायक ने पांच पांच हजार दिए
श्यामपुर तहसील में बारिश का तांडव, विधायक प्रतिनिधि जायसवाल ने प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा,
कहा- बाढ़ पीड़ित नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएगी हर संभव मदद
सीहोर, 11 अगस्त 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
बाड़ पीड़ित ग्रामीण जनों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने को लेकर विधायक सुदेश राय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि राजकुमार जायसवाल रिंकू सोमवार को सक्रिय बने रहे। ग्राम बनखेडा में मूसाधार बारिश की चपेट में आकर चार मकान गिरने की सूचना मिलते ही जायसवाल ने गांव पहुंचकर लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा पिता रतनलाल,-संतोष श्रीवास्तव पिता मांगीलाल -लालाराम चोकीदार पिता रामचरण,रमा बाई विश्वकर्मा पति स्वर्गीय राजेश विश्वकर्मा को को तत्काल पांच-पांच हजार रुपए की तत्काल मदद उपलब्ध कराई। उन्होंने पीड़ित परिवारों को और भी प्रशासनिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।
आपदा की सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि राजकुमार जायसवाल रिंकू ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ श्यामपुर बैरागढ़ खुमान, दोराहा, चरनाल, बरखेड़ा हसन, अहमदपुर, छतरी बिछिया सहित अन्य प्रभावित गांव का दौरा किया।
विधायक प्रतिनिधि राजकुमार रिंकू जायसवाल ने एसडीएम तन्मय वर्मा जनपद सीईओ तहसीलदार श्यामपुर दोराहा से भी पीड़ित नागरिकों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही।
बता दें कि बारिश का तांडव श्यामपुर क्षेत्र में देखने को मिला। ग्रामीण अंचल जलमग्न हो गया। बारिश ने जनजीवन अस्तमस्त कर दिया। रात से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई । जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
मौके पर पहुंच विधायक प्रतिनिधि रिंकू जायसवाल ने स्थानीय सरपंच और पंचों से भी बाढ़ पीड़ित नागरिकों की पूरी मदद करने के लिए कहा और बताया कि एहतियात के तौर पर कई इलाकों की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है, और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।



