Blog

लोकसभा चुनाव,विदिशा सीट बनी हाई प्रोफाइल सीट।

लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव,विदिशा सीट बनी हाई प्रोफाइल सीट।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा विदिशा सीट से आमने सामने।

सीहोर,एमपी मीडिया पॉइंट

विदिशा सीट से कांग्रेस से प्रताप भानु शर्मा और भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आमने सामने।विदिशा सीट पर भाजपा का वर्चस्व रहा है।हाल ही में कार्तिकेय शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में कार्यकर्ताओ को कहा की यह चुनाव को एक तरफा ना समझे,हल्के में ना ले। हर एक बूथ पर जाके हमे तैयारी करनी है।वही इछावर क्षेत्र में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा गांव गांव जाकर दौरे कर रहे है और बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क कर रहे है। वही कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा के दौरे भी आयोजित है।गांव गांव जाकर जनसंपर्क की तैयारी में है।कांग्रेस भी लोकसभा की तैयारी में पूरी तरह जुटी है। जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी,मंडलम, सेक्टर सभी की तैयारी जोरों पर है।कांग्रेस हो या भाजपा दोनों दल अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है।दोनों दलों के दौरा कार्यक्रम चल रहे है।अब देखना यह है की विदिशा सीट पर वापिस भाजपा का कब्जा रहेगा या फिर कांग्रेस।भाजपा युवा नेता कार्तिकेय चौहान के बयान के बाद विदिशा सीट बनी हाई प्रोफाइल सीट।विदिशा सीट चर्चा में है।

Related Articles

Back to top button