Blogसीहोर

सीहोर : कलेक्टर ने सभी उपार्जन केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं के दिये निर्देश

जिला प्रशासन

सीहोर : कलेक्टर ने सभी उपार्जन केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं के दिये निर्देश

सीहोर,02 अप्रैल,2025                                        एमपी मीडिया पॉइंट

राज्य सरकार द्वारा किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन किया जा रहा है। उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों के लिए सभी पर्याप्त सुविधाएं होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर उपार्जन कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों के लिए छाया की सुविधा के लिए शेड लगवाएं जाएं तथा पीने के पानी, प्रतीक्षा कक्ष, दरियां, टेबल, कुर्सी तथा शौचालय आदि का पर्याप्त प्रबंध करें साथ ही पर्याप्त बिजली की सुविधा, हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक उपार्जन उपकरण तथा किसानों की जानकारी के लिए सूचना पटल पर उपार्जन संबंधी जानकारी प्रदर्शित करें तथा किसानों को गेहूं उपार्जन के बाद जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करें।

                                 निर्देश

कलेक्टर बालागुरू के. द्वारा जारी आदेशानुसार कृषकों से गेहूं उपार्जन का कार्य सप्ताह में 05 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) प्रात 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक किया जाएगा तथा कृषक तौल पर्ची शाम 06 बजे तक जारी की जाएगी। राज्य शासन द्वारा रवी विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं पर राशि रु 175 प्रति किंवटल के मान से बोनस का भुगतान किया जाएगा। किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं 2425 रू प्रति क्विंटल एवं बोनस 175 रू प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इस प्रकार किसानों से गेहूं खरीदी पर 2600 रू प्रति क्विंटल के मान से भुगतान किया जायेगा। किसान द्वारा बेची गई फसल का भुगतान किसान के आधार से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर को लिंक कराकर अपडेट रखें।

Related Articles

Back to top button