इछावर : पहली बार भाजपा मंडल इछावर में उर्जावान महिला को उच्च स्थान, श्रीमति शशि सुराना “महामंत्री” नियुक्त
कॉग्रेस के विरुद्ध भाजपा संगठन में "महिला कार्ड"

पहली बार भाजपा मंडल इछावर में उर्जावान महिला को उच्च स्थान,
श्रीमति शशि सुराना “महामंत्री” नियुक्त,
पहली महिला नगरपरिषद अध्यक्ष होने का भी गौरव प्राप्त है श्रीमति सुराना को
इछावर, एमपी मीडिया पॉइंट
पहली बार भाजपा मंडल में नारी शक्ति को स्थान देते हुए भाजपा ने अपनी भावी रणनीति को उजागर कर दिया है।
सुशिक्षत एवं सामाजिक गतिविधियों मे विशिष्ट स्थान रखने वाली श्रीमति शशि सुराना को भाजपा मंडल इछावर का “महामंत्री” नियुक्त किया गया है।
आपकी इस नियुक्ति से भाजपा को समूचे क्षेत्र मे एक नई दिशा मिलने और सशक्त बनने में नई उर्जा संचारित होने का मार्ग प्रशस्त होना लगभग तय माना जा रहा है।
बता दें कि श्रीमति शशि सुराना पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबू धनराज सुराना की ज्येष्ठ पुत्रवधू एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला भाजपा उपाध्यक्ष कैलाश सुराणा की अर्धांगिनी हैं।
श्रीमति शशि सुराणा 25 वर्ष पूर्व इछावर की नगरपंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। आपका पांच वर्षीय कार्यकाल आज तक भी अविस्मरणीय बना हुआ है। श्रीमति सुराना को इछावर की प्रथम महिला नगरपंचायत अध्यक्ष रहने का भी गौरव प्राप्त है।
आपने अपनी शिक्षा-दीक्षा राजधानी भोपाल में ग्रहण की, और वहीं के उच्चशिक्षा क्षेत्र के नामचीन शासकीय एमएलबी कालेज से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। श्रीमति सुराना की नियुक्ति पर समूचे भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों में हर्ष की लहर व्याप्त है।