सीहोर जिला

माह अक्टूबर मे कोतवाली पुलिस का 9 जुआ फड़ों की जड़ पर प्रहार 45 आरोपियों से 11 लाख पचास हजार राशि जप्त

अब तो होटल-रुम बुक होते जुआ के लिए...

माह अक्टूबर मे कोतवाली पुलिस का 9 जुआ फड़ों की जड़ पर प्रहार

45 आरोपियों से 11 लाख पचास हजार राशि जप्त

सीहोर, 01 नवंबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

बतादें कि , अक्टूबर माह में तमाम जुलूस, जलसा एवं त्यौहार ड्यूटी के साथ-साथ थाना कोतवाली सीहोर पुलिस द्वारा अवैध जुआ के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिसके तारतम्य में कोतवाली पुलिस द्वारा अकेले अक्टूबर माह में ही विश्वसनीय मुखबीर सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर मूखबीर द्वारा बताएं अलग-अलग 09 स्थानों पर जुआ की फड पर दबिश देकर कुल 45 जुआरियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है, जिनके कब्जे से रुपये 11,45,155/ अवैध जुआ राशि जप्त की गई है।

निर्देशन एवं मार्गदर्शनः-

पुलिस अधीक्षक श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना द्वारा समस्त थाना प्रभारी एवं समस्त अनुभाग प्रभारी को अवैध शराब, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक एवं प्रभावी कार्यवाही कर उक्त अवैध गतिविधियों पर उल्लेखनीय नियंत्रण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा सीहोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली गिरीश दुबे को थाना स्तर पर टीम गठित कर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया ।

पुलिस कार्यवाही:-

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबीर तंत्र सक्रिय किया, जिससे प्राप्त आसूचनाओं पर सीहोर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त सफलता हासिल की है।
मुखवीर सूचनाओं पर थाना कोतवाली टीम ने मौके पर कार्यवाही करते हुए सफलता प्राप्त की हैं। इस तारतम्य में अक्टूबर माह में निम्न स्थानों पर दबिश देकर सफलता प्राप्त की गई है-

1. दिनांक 02.10.2026 को पुराने आरटीओ कार्यालय केपीछे सीहोर से –
i. सलीम का पिता मजीद खान उम्र 50 साल निवासी इंग्लिश पूरा
ii. सुरेश गिरी पिता नाथू गिरी उम्र 30 साल निवासी इंग्लिश पूरा
iii. इकरार खान पिता निसार अहमद उमर 42 साल निवासी रानी मोहल्ला गंज, iv. फरहान पिता मजहर उम्र 26 साल निवास इंग्लिश पुरा सीहोर को
जुआ खेलते पकड़ा गया, जिनके कब्जे से करीब 14700/- जुआ राशि व ताश पत्ते जप्त किए गए

2. दिनांक 10.10.2026 को कलारी के पीछे मछली पुल के पास से –
i. संस्कार उर्फ़ चिंटू पिता सोहनलाल उम्र 26 साल निवासी उमराव का बगीचा
ii. शुभम पिता सुनील राठौर उम्र 31 साल निवासी दुर्गा कॉलोनी
iii. शैलेंद्र उर्फ छोटू पिता राजेंद्र भैरवी उम्र 34 साल निवासी गंज,
iv. राजेश पिता गेंदालाल राठौर उम्र 45 साल निवासी गंज सीहोर
v. दिलीप उर्फ कालू पिता श्यामलाल कौशल उम्र 50 साल निवासी गंज सीहोर को जुआ खेलते पकड़ा गया जिनके पास से 3350 नगदी व 52 ताश पत्ते जप्त किए गए

3. दिनांक 11.10.2026 को गाड़ी अड्डा आष्टा रोड सीहोर से –
i. विजय पिता दीवान चंद उम्र 40 साल निवासी गाड़ीअड्डा
ii. सलमान पिता मुमताज अली उम्र 35 साल निवासी लोहार गली सीहोर
iii. दीपक पिता रमेश चोपड़ा उम्र 20 साल निवासी गाड़ी अड्डा
iv. इरफान पिता बाली मोहम्मद मंसूरी उम्र 35 साल निवासी लोहार गली सीहोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की जिनसे रुपये 8430/नगदी व ताश पत्ते जप्त किए गए।

4. दिनांक 13.10.2026 को खजांची लाइन सीहोर से –
i. राजेश पिता कस्तूर परमार निवासी खजांची लाइन
ii. तुषार पिता राजेश सोनी उम्र 25 साल निवासी सर्राफा बाजार सीहोर
iii. शिवम पिता विजय राठौड़ उम्र 31 साल निवासी छावनी iv. जयंत पिता राजेंद्र राजपूत उम्र 26 साल निवासी गांधी रोड
v. गोविंदुडु गोलू पिता वीरेन राजपूत उम्र 28 साल निवासी खजांची लाइन सीहोर को जुआ खेलते पकड़ा गया, जिनके पास से 6050 रुपए नगदी और ताश पत्ते जप्त किए गए

5. दिनांक 21.10.2026 को बकरी पुल के पास सीहोर से –
i. शुभम पिता किशोर शाह की उम्र 32 साल निवासी बकरी पुल
ii. उमेश पिता पन्नालाल सोलंकी उम्र 53 साल निवासी बकरी पुल
iii. सुमित पिता धर्मेंद्र चावड़ी उम्र 24 साल निवासी बकरी पुल
iv. पीयूष पिता गंगाराम वशिष्ठ उम्र 34 साल निवासी छिपा पूरा.
v. सुधीर पिता राजवीर उम्र 35 साल निवासी राम द्वारा कस्बा सीहोर
vi. मोहन पिता गंगाराम भारतीय उम्र 28 साल निवासी राम द्वारा कस्बा सीहोर को जुआ खेलते पकड़ा गया जिनके पास से 4600 नगदी व ताश के पत्ते जप्त किए गए।

6. दिनांक 21.10.2026 को शारदा स्कूल के सामने श्रीराम कॉलोनी सीहोर से –
i. हेमंत पिता बृजमोहन खत्री उम्र 37 साल,
ii योगेश पिता प्रताप गोस्वामी उम्र 24 साल,
iii दीपक पिता मनोहर प्रसाद वर्मा उम्र 34 साल,
iv. कृष्ण पिता नजर गोस्वामी उम्र 21 साल
v. राजकुमार पिता हुकुम सिंह राठौड़ उम्र 34 साल, सभी निवासी श्रीराम कॉलोनी सीहोर को जुआ खेलते पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 3220 रुपए नकद व ताश पत्ती जप्त किए गए।

7. दिनांक 23.10.2026 को सुनील और सोनू के मकान उमराव का बगीचा सीहोर से –
i. कालूराम पिता बाबूलाल उम्र 60 साल
ii. सुनील और सोनू पिता कालूराम नामदेव उम्र 46 साल निवासी उमराव का बगीचा सीहोर
iii. रईस पिता सफीक उम्र 24 साल
iv. अमन पिता शफीक उम्र 24 साल निवासी मुकरी मोहल्ला
v. रईस पिता सफीक उम्र 35 साल निवासी दीवान
vi. रिंकू पिता सेवानंद राठौर उम्र 35 साल निवासी फिगर मोहल्ला गंज सीहोर को जुआ खेलते पकड़ा गया जिनके कब्जे से 14795 नगदी एवं ताश पत्ते जप्त किए गए!

8. दिनांक 25.10.2026 को हड्डी मिल ग्राउंड जमशेद नगर कस्बा से
i. तारीख पिता तौफीक उमर 31 साल निवासी दीवान बाग ii. अरबाज पिता इब्राहिम का उम्र 24 साल निवासी मोर चली मस्जिद कस्बा
iii. फैसल पिता रफीक अंसारी उम्र 27 साल निवासी मोरचली मस्जिद के पास कस्बा
iv. साहिल पिता सलीम खान उम्र 23 साल निवासी तीन मीरा मस्जिद के पास कस्बा सीहोर को जुआ खेलते पकड़ा गया जिनके पास से 4920 नगदी एवं ताश पत्ते जप्त किए गए।

9. दिनांक 31.10.2026 को इंदौर भोपाल हाईवे रोड , द एमराल्ड होटल के एक कमरे से –
i. जरदान खा पिता इस्माइल उम्र 68 साल निवासी कांटा फोड़ देवास
ii. रवि पिता शिवराज चौधरी उम्र 40 साल निवासी बारोट देवास
iii. इब्राहिम पिता नत्थे कुरैशी उम्र 58 साल निवासी हबीबगंज भोपाल
iv. राजेंद्र पिता प्रेम सिंह चौहान उम्र 35 साल निवासी रेहटी
v. नवीन पिता महाशंकर शर्मा उम्र 40 साल निवासी नीलकंठ भेरूंदा सीहोर को जुआ खेलते पकड़ा जिनसे फड़ व कब्जे से करीब 10 लाख 85000 नगदी जप्त की गई।

उक्त समस्त कार्यवाही में कुल 9 स्थान पर दबिश के दौरान सफलता प्राप्त हुई हैं, जिस में कुल 45 जुआरी पकड़े गए, जिन से 11,45,155/-अवैध जुआ/सट्टा राशि जप्त की गई है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button