Blog

सीहोर :’अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ पर 100 वर्ष से अधिक आयु के 14 वृद्धजनों का शतायु सम्मान

विशेष रुप से शामिल रहे विधायक एवं नपा अध्यक्ष

‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ पर 100 वर्ष से अधिक आयु के 14 वृद्धजनों का शतायु सम्मान

सीहोर, 01 अक्टूबर 2026,                                   एमपी मीडिया पॉइंट

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सीहोर द्वारा संकल्प वृद्धाश्रम केंद्र में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक  सुदेश राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष  प्रिंस राठौर की उपस्थिति में 100 वर्ष से अधिक आयु के 14 वृद्धजनों को शतायु सम्मान प्रदान किया गया। प्रत्येक वृद्धजन को एक हजार रुपये की सम्मान राशि, शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिलाओं को साड़ी भी भेंट की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वृद्धजनों को भी शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने कहा कि वृद्ध हैं तो हम हैं, हम सभी को जीवन में एक दिन इस अवस्था में पहुंचना है। वृद्धजनों का सम्मान करना हमारा दायित्व है। उनके अनुभव और आशीर्वाद से बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार में वृद्धजन रहते हैं, वह परिवार सुखी और खुशहाल रहता है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर वृद्धजनों का आशीर्वाद भी आवश्यक है।

कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर रविन्द्र परमार एवं प्रभारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी कर्मचारी, संकल्प वृद्धाश्रम के संचालक राहुल सिंह, सुदीप प्रजापति, नरेंद्र राजपूत, पार्षद सहित जनप्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button