मध्यप्रदेश

भारत–पराग्वे के शैक्षणिक संबंधों को सुदृढ़ करने वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के डॉ. विनोद भट्ट एवं डॉ. देवव्रत गुप्ता सम्मानित …

“आर्डर डेल ग्रान कालर जनरल डगलस मैक आर्थर” से किया सम्मानित

भारत–पराग्वे के शैक्षणिक संबंधों को सुदृढ़ करने वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के डॉ. विनोद भट्ट एवं डॉ. देवव्रत गुप्ता सम्मानित …

सीहोर, 10 सितंबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के एन एस एस इकाई के प्रोग्राम आफिसर डॉ. विनोद भट्ट एवं सहायक प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. देवव्रत गुप्ता को पिछले दिनों पराग्वे देश में सम्मानित हुए हैं |

दरअसल भारत और पराग्वे के बीच संबंधों को सुदृढ़ एवं विकसित करने और शैक्षणिक सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, बौद्धिक सहभागिता तथा जन-से-जन संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान “आर्डर डेल ग्रान कालर जनरल डगलस मैक आर्थर” से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद अपने अनुभव शेयर करते हुए दोनों लोगों ने इस सम्मान को केवल व्यक्तिगत उपलब्धि न मानते हुए इसे भारत और पराग्वे के बीच निरंतर बढ़ती मैत्री एवं साझेदारी का प्रतिबिंब बताया।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button