मध्यप्रदेश

इछावर,आष्टा एवं सीहोर के तीन राजस्व अधिकारी को कलेक्टर ने थमाए नोटिस, भारी पड़‍ा समय-सीमा में नागरिकों को सेवाएं न देना

सरकार के लिए समय-सीमा महत्वपूर्ण

इछावर,आष्टा एवं सीहोर के तीन राजस्व अधिकारी को कलेक्टर ने थमाए नोटिस,
भारी पड़‍ा समय-सीमा में नागरिकों को सेवाएं न देना

सीहोर, 08 सितम्बर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत तय समय-सीमा में नागरिकों को सेवाएं न देना जिले में राजस्व अधिकारियों को भारी पड़ रहा है। सीहोर कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी के मामलों की समीक्षा के बाद जिले के तीन तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

लोक सेवा गारंटी के तहत समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने के मामले में आष्टा अपर तहसीलदार रामलाल पगारे, इछावर नायब तहसीलदार ललित सोनी और सीहोर नायब तहसीलदार अविनाश सोनानिया को कलेक्टर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।

कलेक्टर बालागुरु के. द्वारा गत 7 सितम्बर को आयोजित समय-सीमा बैठक में लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान उनके कार्यक्षेत्र में अविवादित नामांतरण, भूमि का सीमांकन एवं कानूनी बाध्यता प्रमाण-पत्र का आवेदन समय-सीमा के बाहर लंबित पाया गया।

कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस के अनुसार अविवादित नामांतरण संबंधी एक-एक आवेदन 5 सितम्बर 2026 से लंबित है। नोटिस में कहा गया है कि समय-सीमा में सेवा उपलब्ध नहीं कराना घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। कलेक्टर बालागुरू के. ने अपर तहसीलदार रामलाल पगारे, नायब तहसीलदार ललित सोनी को निर्देशित किया है कि लंबित सेवा के संबंध में यथोचित कारण संबंधित एसडीएम की अनुशंसा सहित तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करें। कारण संतोषजनक नहीं पाए जाने अथवा विलंब की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इसी प्रकार जारी नोटिस के अनुसार भूमि का सीमांकन और कानूनी बाध्यता प्रमाण-पत्र संबंधी दो आवेदन 3 सितम्बर 2026 से लंबित पाए जाने पर कलेक्टर ने नायब तहसीलदार अविनाश सोनानिया को निर्देशित किया है कि लंबित सेवा के संबंध में यथोचित कारण संबंधित एसडीएम की अनुशंसा सहित तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करें। कारण संतोषजनक नहीं पाए जाने अथवा विलंब की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button