बैतूल

बैतूल : भाजपा सोशल मीडिया योद्धाओं ने किया नव नियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता देशमुख का किया अभिनंदन

इस अवसर पर व्यक्त किए गए विचार...

भाजपा सोशल मीडिया योद्धाओं ने किया नव नियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता देशमुख का किया अभिनंदन

बैतूल, 12 जुलाई 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख के निज निवास पर भाजपा सोशल मीडिया टीम ने पहुँचकर शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया तथा नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया जिला सह संयोजक मनीष मिसर ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया संगठन की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह सोशल मीडिया का सकारात्मक, तथ्यपरक एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करते हुए संगठन की नीतियों और सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाए। सोशल मीडिया केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को जोड़ने, संगठन को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच है।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख ने भाजपा सोशल मीडिया टीम द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव से किया जाएगा तथा महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया टीम से मनीष मिसर, ज्योति यदुवंशी, ललिता यादव, ममता यादव, मीणा यादव एवं कल्पना माझी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी
Back to top button