सीहोर जिले में 05 जुलाई तक औसत 280.6 मिमी वर्षा दर्ज
पांच हजार से अधिक शिक्षकों नियुक्ति आदेश जारी

सीहोर जिले में 05 जुलाई तक औसत 280.6 मिमी वर्षा दर्ज, पांच हजार से अधिक शिक्षकों नियुक्ति आदेश जारी
सीहोर, 05 जुलाई, 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
जिले में मानसून सक्रिय हैं। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार 05 जुलाई 2026 को जिले में औसतन 10.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 27.0 मिमी वर्षा जावर तहसील में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा श्यामपुर में 22.0 मिमी, रेहटी में 12.2 मिमी, भैरूंदा में 11.0 मिमी, आष्टा में 7.0 मिमी, इछावर में 4.0 मिमी तथा सीहोर में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बुधनी तहसील में वर्षा दर्ज नहीं की गई।
01 जून 2026 से 05 जुलाई 2026 तक जिले में औसतन 280.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि इसी अवधि में गत वर्ष 228.1 मिमी वर्षा हुई थी। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार आष्टा में सर्वाधिक 400.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा भैरूंदा में 367.0 मिमी, जावर में 323.7 मिमी, इछावर में 319.0 मिमी, सीहोर में 229.9 मिमी, रेहटी में 229.6 मिमी, बुधनी में 213.0 मिमी तथा श्यामपुर में 162.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
—————————–
स्कूल शिक्षा विभाग ने 5,017 नव-नियुक्त शिक्षकों को जारी किए नियुक्ति आदेश
सीहोर, 05 जुलाई 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
स्कूल शिक्षा विभाग ने 5,017 नव-नियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें माध्यमिक शिक्षक (हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान), माध्यमिक शिक्षक (खेल), माध्यमिक शिक्षक (गायन-वादन) के कुल 4067 एवं प्राथमिक शिक्षक (खेल, नृत्य एवं गायन-वादन) के पदों पर 950 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की गई है। विभाग द्वारा ये नियुक्ति आदेश 3 एवं 4 जुलाई को जारी किए गए हैं।
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नव-नियुक्त शिक्षक बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि चयनित अभ्यर्थियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। सभी नव-नियुक्त शिक्षक अपने ज्ञान, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।



