हादसा

बिहार में बड़ा सड़क हादसा, 10 यात्रियों की मौत

कटिहार जिले में हुआ दर्दनाक हादसा

बिहार में बड़ा सड़क हादसा, 10 यात्रियों की मौत

कटिहार/बिहार, 11 अप्रैल 2026
मीडिया रिपोर्ट

बिहार के कटिहार जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां बस, ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण है कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे के बाद सड़क पर लोगों के शव बिखड़े पड़े थे. शुरुआत में इस हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई. स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इसमें कुछ की स्थिति गंभीर है. ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

कटिहार के कोढ़ा में एनएच 31 पर हुआ हादसा

यह हादसा कटिहार के कोढ़ा प्रखंड में एनएच 31 पर स्थित बनगढ़ा चौक पर हुई है. इस हादसे के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर बहुत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button