Blog
श्रीलंका तट से दूर ईरानी जहाज़ पर पनडुब्बी हमला, 101 लोग लापता

श्रीलंका तट से दूर ईरानी जहाज़ पर पनडुब्बी हमला, 101 लोग लापता
मीडिया रिपोर्ट, नई दिल्ली।
श्रीलंका के तट से दूर एक ईरानी जहाज पर पनडुब्बी हमले के बाद कम से कम 101 लोग लापता बताए जा रहे हैं और 78 घायल हुए हैं। यह जानकारी श्रीलंका की नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने रॉयटर्स को बुधवार को दी।
30-35 को लोग बचाए गए
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी फ्रिगेट आईरिस डेना श्रीलंका के क्षेत्रीय जल के बाहर डूब रहा था। जहाज पर 180 लोग थे, जिनमें से लगभग 30-35 को बचाया गया। श्रीलंका ने तुरंत बचाव अभियान चलाया और घायलों को दक्षिणी अस्पताल में भर्ती कराया।



