आगरा(उत्तरप्रदेश) : मोबाइल जैसे ही चालू हुआ वैसे ही सुलझी डेढ़ माह पूर्व हुए हत्याकाण्ड की गत्थी..
क्राइम रिपोर्ट

- मोबाइल जैसे ही चालू हुआ वैसे ही सुलझी डेढ़ माह पूर्व हुए हत्याकाण्ड की गत्थी..
क्राइम डेस्क :
हत्या के डेढ़ महीने बाद पुलिस ने शव कुएं से निकाला। महिला को उसके प्रेमी ने ही मौत के घाट उतारा था। मामले में पुलिस आरोपी प्रेमी से पूछताछ कर रही है।आगरा के ताजगंज में थाना एकता चौकी क्षेत्र में महिला अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी।
डेढ़ महीने पहले वह गायब हो गई। परिजनों ने महिला के गुम होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई थी।
महिला का मोबाइल अचानक से चालू हुआ। लोकेशन संभल में मिली। पुलिस वहां जांच के लिए पहुंची। मोबाइल से युवक के संबंध महिला से होने की पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की जानकारी दी।
प्रेमी युवक आगरा का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने डेढ़ महीने पुराने शव को कुएं से बरामद किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।