Blog

राजस्व मंत्री ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण,41 लाख की लागत से बना अस्पताल का भवन..

विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

विजय मालवीय

सीहोर,एमपी मीडिया पॉइंट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान चल रहा है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं,महिलाओं,किसानों और वंचितों के कल्याण और विकास के लिए 11 दिसंबर से अभियान की शुरूवात हुई है। ये अभियान 26 जनवरी तक चलेगा।

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भी में भी लगातार विकास हो रहा है। इसी कड़ी में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा आज इछावर क्षेत्र के गुराड़ी पहुंचे जहां पर उन्होंने नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश की जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है। उन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार अभियान चला रही है। इस दौरान राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ना ही भ्रष्टाचार करता हूं ना ही करने दूंगा। ईमानदारी से काम करो नेता हो या अधिकारी इस दौरान उन्होंने इछावर क्षेत्र के डॉक्टरों की तारीफ करते हुए कहा कि क्षेत्र के डॉक्टर सबसे अच्छे ईमानदार हैं।

इछावर क्षेत्र के समस्त आदिवासी बेल्ट में सबसे बढ़िया सड़क के में काम चल रहा है। क्षेत्र के आदिवासी बेल्ट इमली पठार की सड़कों का निरीक्षण करवाया है। जल्द ही सड़के बनाई जाएगी। सड़कों में कोई क्षेत्र नहीं छूटेगा पूरे इछावर क्षेत्र में सड़के बनेगी जहां पर कच्ची सड़के हैं।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहां की देश में से प्रधानमंत्री नहीं मिल सकते जो की जनता का भला करने में कोई और कम नहीं छोड़ते। महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं चला रहे हैं। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की बहनों के लिए लाडली बहन योजना चलाई है। जिससे मध्य प्रदेश की बहने आत्मनिर्भर हैं।

हमारी सरकार मध्य प्रदेश में रोटी कपड़ा मकान पर काम कर रही है पूरे मध्य प्रदेश में किसी का भी घर कच्चा नहीं रहेगी सरकार लगातार काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button