Blog

इछावर: नागरिकों ने किया चक्का जाम, नादान घाट के नजदीक भीषण हादसा,2 भैंस मृत,2 भैंस गंभीर हालत में

दुर्घटना

नागरिकों ने किया चक्का जाम, नादान घाट के नजदीक भीषण हादसा,2 भैंस मृत,2 भैंस गंभीर हालत में

ट्रक ने मारी टक्कर ड्राइवर मौके से फरार

इछावर, एमपी मीडिया पॉइंट

इछावर तहसील मुख्यालय से 23 किलो मीटर दूर एक वाहन दुर्घटना हुई भेरुंदा हाइवे पर यह हादसा तब घटित हुआ जब एक ट्राला अनियंत्रित गति से भैसो से जा टकराया जिसमे 2 भैंस मारी गई जबकि 2 अन्य गम्भीर रुप से घायल है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर जब रोष उत्पन्न हुआ तो वह देखते ही देखते चक्का जाम में तब्दील हो गया। ग्रामीणों का कहना है यहा से गुजरते अनियंत्रित वाहनों पर ठोस कार्यवाही की जाए मौके से फरार ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाए।

प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि शर्मा सोलंकी की भैंस हादसे में मृत हुई। मौके पर 2 भैंस मृत हुई वही 2 भैंस गंभीर हालत में है। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा। एवं नागरिको द्वारा करीब 2 किलो मीटर तक चक्का जाम किया है।हादसा करीब सुबह 9 बजे नादान घाट के नजदीक का बताया जा रहा है।पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों को हटाने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button