Blog
खेत पर उगा रखे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
खेती के साथ ख़ता, पुलिस ने दबोचा...

खेत पर उगा रखे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सीहोर, 04 अक्तूबर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम घाटपलासी में एक किसान ने अपने खेत में अवैध रुप से गांजे के पौधे लगा रखे हैं।
मुखबिर की इस सूचना को पुलिस ने हल्के में नहीं लिया और एसडीओपी पीएन गोयल के मार्गदर्शन में पहुंच गई मौके पर। देखा तो दबा छुपाकर गांजे के पौधे लगे हुए थे। आरोपी मानसिंह मीणा पिता नवलसिंह मीणा के खिलाफ धारा 8/10 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया साथ ही करीब ₹12,500/ मूल्य के पौधे जब्त कर लिए गए।



