राजस्व मंत्री ने किया 2.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र ढाबला का लोकार्पण
विद्युत आपूर्ति व्यवस्था होगी सुदृढ़...

2.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र ढाबला का लोकार्पण
नवीन उपकेंद्र से आसपास के गांवों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था होगी सुदृढ़
सीहोर, 24 सितम्बर 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
सीहोर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में ग्राम ढाबला में 2.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया। बिलकिसगंज वितरण केन्द्र के अंतर्गत निर्मित इस उपकेंद्र को 24 सितम्बर को ऊर्जीकृत किया गया है। उपकेंद्र से तीन 11 केवी फीडर प्रारंभ किए गए हैं, जिसमें एक घरेलू तथा दो कृषि पंप फीडर शामिल हैं।
नवीन उपकेंद्र से रामखेड़ी, ढाबला, हीरापुर, पीपलनेर, किशनपुरा, नापली, चैनपुरा एवं सिकंदरगंज सहित आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। उपकेंद्र के प्रारंभ होने से घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होगी तथा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी।
समारोह के दौरान नवीन 33/11 केवी उपकेंद्र ढाबला को प्राप्त ISO प्रमाण-पत्र राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सीहोर वृत्त की महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम को प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले में किसी विद्युत उपकेंद्र को पहली बार ISO प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर विद्युत कंपनी के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।



