
विश्व स्तरीय निशानेबाज जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन, खेल जगत में मायूसी
नई दिल्ली, 12 जून 2026
मीडिया रिपोर्ट
ख्यातिनाम शूटिंग कोच और एशियन गेम्स के पूर्व मेडलिस्ट जसपाल राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जसपाल राणा का निधन दिल्ली के मैक्स अस्पताल में हुआ। हाल ही में इस दिग्गज शूटर की सर्जरी भी हुई थी, लेकिन अब उनके अचानक निधन की खबर ने खेल जगत को हिलाकर रख दिया है।
बड़ी बात यह है कि जसपाल की उम्र अभी सिर्फ 49 साल ही थी और वे आमतौर पर काफी फिट भी थे।
फ्लाइट में बिगड़ी थी तबीयत
खबर है कि म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय निशानेबाजी टीम वापस घर लट रही थी तभी टीम के हाई-परफॉर्मेंस कोच और दिग्गज पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। भारतीय दल के साथ स्वदेश लौटते समय उड़ान के दौरान ही उन्हें अस्वस्थता महसूस हुई जिसके तुरंत बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उनके दिल में ब्लॉकेज को ठीक करने के लिए स्टेंट लगाने की प्रक्रिया पूरी की।
