Blog

अमानक बीज विक्रय पर कार्रवाई, सीहोर एवं भैरुंदा के 02-02 बीज विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित

कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

अमानक बीज विक्रय पर कार्रवाई, जिले के 04 बीज विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित

सीहोर, 27 फरवरी, 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

कृषि विभाग के उप संचालक एवं पदेन अनुज्ञापन प्राधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय द्वारा अमानक बीज विक्रय करने पर सीहोर जिले के 04 बीज विक्रय केंद्रों के बीज लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इनमें सीहोर के गल्ला मंडी स्थित मेवाड़ा कृषि सेवा केन्द्र, जमोनिया रोड़ सीहोर स्थित हरिओम ट्रेडर्स, भैरूंदा विकासखंड स्थित मेसर्स स्वाति ट्रेडर्स और भैरूंदा के इंदौर भोपाल रोड़ स्थित मेसर्स रिजनेबल एग्रो एजेंसी शामिल है।

कृषि उप संचालक अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि इन बीज विक्रेताओं के यहाँ से गेहूँ बीज के नमूने लेकर राज्य बीज परीक्षण प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजे गए थे। परीक्षण के बाद बीजों की अंकुरण क्षमता निर्धारित मानक से कम पाई गई।

इसके साथ ही इन अमानक बीजों को बनाने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई की गई है, इन कंपनियों के उत्पादों को जिले में प्रतिबंधित कर दिया गया है। इनमें मेसर्स कुबेर सीड्स एंड बायोटेक नेमी वेयरहाउस अम्बोदिया रोड नाईखेडी उज्जैन, मेसर्स हरियाली एग्रो सीड्स एंड फर्टिलाइजर्स प्रा. लि. इमली बाजार खातेगांव देवास और मेसर्स महिको प्राइवेट लिमिटेड मुंबई (महाराष्ट्र) शामिल है। उन्होंने बताया कि संबंधित विक्रय स्थलों के निरीक्षण कर शेष स्टॉक की जानकारी प्राप्त करने एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि बीज खरीदते समय प्रमाणित एवं मानक बीज ही अधिकृत विक्रेताओं से खरीदें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या कृषि कार्यालय में संपर्क करें।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button