
रांची (झारखंड) में विमान हादसा, एक मरीज सहित सात लोग सवार थे
रांची (झारखंड) : 23 फरवरी 2025
मीडिया रिपोर्ट
झारखंड के रांची में बड़ा विमान हादसा हो गया है. उड़ान भरने के बाद एक चार्टर प्लेन क्रैश हो गया है. फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. शाम 7.34 बजे विमान से आखिरी बार संपर्क हुआ था.
यह एक एयर एंबुलेंस था, जो मरीज को लेकर दिल्ली जा रहा था. उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही यह क्रैश हो गया. यह प्लेन चतरा और सिमरिया की सीमा पर क्रैश हुआ है. बताया जा रहा है कि बारिश हो रही थी.
खराब मौसम की चपेट में यह विमान आया. इस विमान में सात लोग सवार थे. उधर, रांची एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, एक मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी. अगले स्टेशन से संपर्क स्थापित हुआ, फिर नियंत्रण अगले स्टेशन को सौंप दिया गया. इसके बाद संपर्क टूट गया. विमान ने रांची हवाई अड्डे से संपर्क नहीं किया. इस संबंध में राज्य को सूचित कर दिया गया है. सभी एसओपी का पालन किया जा रहा है.