Blogसीहोर जिला

सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है – राजस्व मंत्री श्री वर्मा

स्वास्थ्य विभाग के दो कार्यक्रमों में शामिल हुए राजस्व मंत्री

राजस्व मंत्री ने नापलाखेड़ी और धामंदा में नवीन उपस्वास्थ्य केंद्रों का किया लोकार्पण

सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है – राजस्व मंत्री श्री वर्मा

इछावर/सीहोर, 05 फरवरी, 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने सीहोर जिले के ग्राम नापलाखेड़ी में 56.09 लाख रूपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र और ग्राम धामंदा में 65 लाख रूपये की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया। ग्राम नापलाखेड़ी में लोकार्पण अवसर पर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है, जिससे आमजनों को उपचार के लिए परेशान न होना पड़े। नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को प्राथमिक उपचार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, टीकाकरण तथा विभिन्न जांच एवं परामर्श सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल उपचार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल तथा साफ-सफाई की आदतें अपनाकर अनेक गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर स्वास्थ्य अधोसंरचना का विस्तार कर रही है, जिसके अंतर्गत नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, पुराने भवनों का उन्नयन, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कार्यक्रम में जगदीश पटेल, शंकर पटेल, सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button