
कोलंबिया में जबरदस्त भूकंप, 20 लोगों की मौत. एयरपोर्ट को भी नुकसान
मीडिया रिपोर्ट, 10अगस्त 2026
अमेरिकी देश कोलंबिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। 7.4 तीव्रता के इस भूकंप से कई इमारतों को नुकसान हुआ है और 20 लोगों की मौत की भी खबर है।भूकंप के झटकों के कारण लोगों को अपने घरों और इमारतें खाली करनी पड़ीं।भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा और पड़ोसी देश वेनेदुएला और इक्वाडोर तक महसूस किए गए।
7.4 तीव्रता का भूकंप
भूकंप का केंद्र बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में सैन होजे डेल पाल्मर के पास था। कोलंबिया की नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7. थी और यह 79 किलोमीटर की गहराई पर आया था।चोको की गवर्नर नूबिया कौरोलिना कॉर्डोबा-क्यूरी ने बताया कि प्रांतीय राजधानी क्विबडो में लोग घायल हुए हैं और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि, अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
भूकंप के बाद आने वाले झटकों की भी चेतावनी
उन्होंने भूकंप के बाद आने वाले झटकों की भी चेतावनी दी दी। गर्वनर नूबिया कौरोलिना कॉर्डोबा-क्यूरी ने एक्स पर कहा कि हमने अभी-अभी चोको प्रांत में एक बड़े भूकंप का अनुभव किया है। हमें भूकंप के बाद आने वाले झटकों की चिंता है। हालांकि भूकंप केंद्र सैन होजे डेल पाल्मर के पास था, लेकिन राजधानी क्विबडो में लोग घायल हुए हैं और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।