सीहोर : डीईओ पहुंची निरीक्षण के लिए तो एक स्कूल बंद, दूसरे स्कूल में नहीं मिला एक भी छात्र, थमाया कारण बताओ नोटिस
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण

डीईओ पहुंची निरीक्षण के लिए तो एक स्कूल बंद, दूसरे स्कूल में नहीं मिला एक भी छात्र, थमाया कारण बताओ नोटिस
सीहोर, 27 अगस्त 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री शीलू शर्मा ने 27 अगस्त को जिले के शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोपहर 2.45 बजे प्राथमिक शाला जाजनखेड़ी बंद पाई गई। शाला के बंद मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
इसी क्रम में हाई स्कूल खजुरियाकला का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में एक भी छात्र उपस्थित नहीं पाया गया। साथ ही शाला की व्यवस्थाएं भी सुचारु नहीं मिलीं। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और विद्यालयों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



