मध्यप्रदेशसीहोर

अनगिनत संख्या में ‘शिवभक्त’ पहुंचे सीहोर, रचा कांवड़ यात्रा का नया धार्मिक इतिहास

पं मिश्रा स्वयं हुए कांवड़ यात्रा में शरीक

अनगिनत संख्या में ‘शिवभक्त’ पहुंचे सीहोर,
शिवभक्ति में डूबा सीहोर क्षेत्र, सीवन से कुबेरेश्वरधाम तक गूंजे हर-हर महादेव,
बारिश के बीच निकली 11 किमी की भव्य कांवड़ यात्रा, पण्डित प्रदीप मिश्रा ने कांवड़ लेकर श्रद्धालुओं के साथ किया सफर

सीहोर, 25 अगस्त 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

सावन के अंतिम चरण में प्रदोष के पावन अवसर पर मंगलवार को सीहोर से कुबेरेश्वरधाम तक आस्था, भक्ति और सेवा का विराट संगम देखने को मिला। शहर के सीवन नदी तट से कुबेरेश्वरधाम तक करीब 11 किलोमीटर लंबी भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। भगवा वस्त्रों में सजे हजारों कांवड़िए कंधों पर कांवड़ लेकर हर-हर महादेव, बम-बम भोले और श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। रिमझिम बारिश भी शिवभक्तों की आस्था को नहीं डिगा सकी। सीवन नदी से कुबेरेश्वरधाम तक निकली इस कांवड़ यात्रा में बारिश, भक्ति, सेवा और शिव नाम का ऐसा संगम दिखाई दिया कि पूरा मार्ग मानो शिवमय हो गया।
कांवड़ यात्रा का प्रमुख आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पण्डित प्रदीप मिश्रा का स्वयं कांवड़ लेकर श्रद्धालुओं के साथ चलना रहा। सुबह करीब सवा नौ बजे उन्होंने सीवन नदी तट पर पहुंचकर कांवड़ में जल भरा और श्रद्धालुओं के साथ पैदल कुबेरेश्वरधाम के लिए रवाना हुए। उनके यात्रा में शामिल होते ही कांवड़ियों का उत्साह और बढ़ गया। हजारों श्रद्धालु उनके साथ भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।
बारिश की फुहारों के बीच नहीं रुके कदम
यात्रा शुरू होते ही बारिश की फुहारें शुरू हो गईं, लेकिन श्रद्धालुओं के कदम नहीं रुके। कांवड़िए बारिश में भी भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे। क्षेत्र का पूरा माहौल भोलेनाथ की भक्ति से सराबोर होकर उत्सवी बना रहा। मंगलवार को कांवड़ यात्रा मैं श्रद्धालुओं की संख्या अनगिनत रही। जब-जब कांवड़ यात्रा का कहीं जिक्र होगा तो आज के दिनांक के सीहोर की कांवड़ यात्रा का नाम आदर से लिया जाएगा। हालांकि इस बहुत बड़े आयोजन में इक्का-दुक्का श्रद्धालु अचानक बीमार व लापता हुए भी हुए वह बात अलग है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button