मां ने मोबाइल देने से किया इन्कार, तो घर छोड़ बालिका निकल गई बाहर…
घर-घर की कहानी में मोबाइल बना विलेन...

मां ने मोबाइल देने से किया इन्कार, तो घर छोड़ बालिका निकल गई बाहर…
मामला सीहोर जिले के भैरुंदा का
सीहोर, 11 मार्च 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
“थाना भैरुंदा पुलिस ने 04 घंटे के अंदर नाबालिक बालिका को किया दस्तयाब”
पूरी ख़बर विस्तार से..
10 मार्च 2026 को फरियादी ने सूचना थाना भैरुंदा मे दिया कि उसकी नाबालिक लड़की उम्र 17 वर्ष को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर प्रकरण कायम कर बालिका के खोजबीन को लेकर एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई।
अपहर्ता की दस्तयाबी सबंधी टीम ने उप निरीक्षक पूजा सिहं राजपूत के नेतृत्व में रात्रि में ही तत्काल संपूर्ण भेरूंदा क्षेत्र में गश्त कर बस स्टैंड व संभावित क्षेत्रों में तलाशी की गई | रात्रि गश्त दौरान गश्त अधिकारी प्रधान आरक्षक लोकेश रघुवंशी द्वारा नाबालिक बालिका को सुहानी पैलेस, सीहोर रोड भैरुन्दा से विधिवत दस्तयाब किया गया |
खास बात यह कि उक्त बालिका व परिजन से पूछताछ के दौरान ये तथ्य सामने आया कि बालिका के मां द्वारा बालिका से मोबाइल फ़ोन अधिक उपयोग न करने व मोबाइल बालिका से ले लेने पर बालिका गुस्से में घर छोड़कर चली गई | नाबालिक बालिका को 04 घंटे के अंदर ही भैरुन्दा पुलिस टीम द्वारा सकुशल विधिवत दस्तयाब कर उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया। साथ ही महिला उपनिरीक्षक पूजा राजपूत द्वारा नाबालिक बालिका की काउंसलिंग की गई व आइंदा इस तरह से घर न छोड़ने की समझाइश दी गई |



