Blog

क्या नाम बदलने से गौ माता को मिल जाएगा सम्मान एवं आश्रय —-विक्रम मस्ताल शर्मा

गौ माता

क्या नाम बदलने से गौ माता को मिल जाएगा सम्मान एवं आश्रय
—-विक्रम मस्ताल शर्मा

सीहोर। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अब सड़क पर घूमने वाले पशुओं का नाम बदलकर आवारा पशु नहीं निराश्रित पशु नाम कर दिया है।
पिछले दिनों देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुधनी आगमन पर कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने वीडियो जारी कर कृषि मंत्री जी से सवाल किए थे। रोड के दोनों तरफ बैठे हुए गौ माता के आश्रय के लिए सरकार का कोई भी ध्यान नहीं है। जिस प्रदेश में बाघ और चीतों के लिए संरक्षण की बात कही जा रही है इस प्रदेश में गौ माता के
के आश्रय के लिए कोई स्थान नहीं है। उस संबंध में सरकार द्वारा क्या किया जा रहा है।

विक्रम शर्मा ने सरकार द्वारा जारी किए गए सर्कुलर पर भी सवाल उठाए थे । सर्कुलर में आवारा मवेशी शब्द का प्रयोग किया गया था एवं उचित कार्रवाई करने के लिए समिति गठित की गई थी।
कांग्रेस नेता ने सवाल उठाते हुए कहा था कि हम आवारा मवेशी नहीं बल्कि गौ माता कहते हैं। और गौ माता को उचित सम्मान मिलना चाहिए।
ऐसे में जब प्रदेश प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा सर्कुलर जारी कर आवारा पशुओं का नाम बदलकर निराश्रित पशु रखा गया है।
विक्रम शर्मा ने नाम बदलने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए यह सवाल भी खड़ा किया की क्या केवल नाम बदलने से गौ माता को सम्मान एवं आश्रय मिल जाएगा।
विक्रम शर्मा ने आगे कहा कि केवल नाम बदलना ही किसी समस्या का हल नहीं है। बल्कि गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और आश्रय के लिए उचित कदम सरकार द्वारा उठाए जाने चाहिए। जिससे गौ माता भूखी प्यासी रोड पर ना रहे। एवं वाहनों द्वारा टकराकर उनकी मृत्यु ना हो।

Related Articles

Back to top button