Blog

बछिया का नाम रखा चकौरी,गौमाता का रखते है,परिवार की तरह ध्यान।

अभिनव प्रयास

बछिया का नाम रखा चकौरी,गौमाता का रखते है,परिवार की तरह ध्यान।

ग्राम पंचायत लसुड़िया कांगर की गौ शाला में गायों को परिवार की तरह पाला जाता है।

राजेश माँझी, एमपी मीडिया पॉइंट

जिला सीहोर के जनपद पंचायत इछावर में ग्राम पंचायत लसुड़िया कांगर की गौ शाला में गायों को वास्तव में गौ माता की तरह पाला जाता है। गौ शाला में सभी देखरेख ग्राम पंचायत की निगरानी में स्व सहायता समूह द्वारा किया जाता है। स्व सहायता समूह की सदस्य रानी बाई पति दिनेश ने बताया की हम कई दिनो से गौ शाला में कार्य कर रहे है, परिवार की तरह हम गौ माता का ध्यान रखते है, समय पर भोजन,पानी साफ सफाई का पूरा अच्छे से ध्यान रखा जाता है। छोटी सी बछिया ने अभी अभी जन्म लिया जिसका नाम हमने चकौरी‍‌‌ रखा है। स्व सहायता सद्स्य कृष्णा बाई पति रमेश ने बताया की गायों के भोजन के लिए घास भूसा, चराने की पूरी व्यवस्था है। जब से गौ शाला खुली है तभी से हम कार्यरत है। गौ शाला में कार्यरत सुनिल कर्मा ने बताया की गौ शाला में सभी व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

 

तीन,चार वर्षो से गौ शाला स्व सहायता समूह संचालित करता है। करीब गौ शाला में 100 गायों का भरण पोषण सुचारू रूप से किया जा रहा है। अभी तक किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। एवं समय से डॉक्टरों की टीम भी चेक करने आती है।

सरपंच प्रेम बाई/ सचिव श्री राम वर्मा /रोजगार सहायक राहुल वर्मा 
ग्राम पंचायत लसुड़िया कांगर
जनपद पंचायत इछावर

Related Articles

Back to top button