क्राइम रिपोर्टसीहोर जिला

सीहोर : क्षमा करें आपकी इस जिज्ञासा को पुलिस से जानकारी लेकर हम शीघ्र ही शांत करेंगे…तब तक के लिए हमे आज्ञा दीजिए ‘नमस्कार’

थाना पार्वती पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के मामले में राजस्थान से पकड़‍ा आरोपी, ट्रक भी किया जब्त

सीहोर, 14 अप्रैल 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

ट्रक खरीद लिया, लिखापड़ी के मुताबिक पैसा दिया नहीं और 04 साल से नम्बर प्लेट बदल कर राजस्थान में उसी ट्रक के मार्फत कर रहा था बिजनेस, मप्र पुलिस के हाथों पकड़ा गया, ट्रक भी जब्त, मामला थाना पार्वती जिला सीहोर में हुआ था कायम…

अब ख़बर विस्तार से

यह मामला दिनांक 02 नवंबर 2022 का है। फरियादी से ट्रक खरीद कर आरोपी ले गया एवं मुताबिक इकरार के पैसे नहीं दिए और ट्रक पर दूसरी नंबर प्लेट लगा कर राजस्थान में व्यापार करने लगा। थाना पार्वती पुलिस ने धोखाधडी एवं अमानत में ख्यानत का मामला जो विगत 2022 से लंबित चल रहा था में दिलचस्पी दिखाई तो पता चला कि ट्रक का धोखेबाज खरीददार राजस्थान में मजे से उसी ट्रक को चलाकर बिजनेस कर रहा है।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 339/2022धारा 420,406 ipc का कायम कर विवेचना में लिया। इस दौरान विवेचना मे आरोपी एवं वाहन की तलाश में एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता व थाना प्रभारी पार्वती हरिसिंह परमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गत 08 अप्रैल को राजस्थान रवाना हो गई। जिसमें एएसआई हीरेश सोनी प्रधान आरक्षक दिनेश सिसोदिया, आरक्षक नितिन वर्मा शामिल थे।

मुखबिर सूचना तथा तकनीकी साक्ष्य की मदद से अंतत: अपराध के आरोपी एवं ट्रक क्रमांक UP 21CN 4829 को राजस्थान के थाना सदर पाली से अभिरक्षा में लेकर आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने न्यायालय से पुलिस रिमांड पर ट्रक की जब्ती कर आरोपी को अदालत मे पेश किया है।

अब आप क्योंकि सुधि पाठक हैं तो मन में विचार जरुर इस बात का आ रहा होगा कि आखिर किस फरियादी की रिपोर्ट पर कौन आरोपी पकड़ाया ? उनके नाम और निवास स्थान क्या हैं…

क्षमा करें आपकी इस जिज्ञासा को पुलिस से जानकारी लेकर हम शीघ्र ही शांत करेंगे…तब तक के लिए हमे आज्ञा दीजिए ‘नमस्कार’👏🏻

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button