सीहोर

सीहोर : अधिक से अधिक महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जाए- जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन

निरीक्षण...

सीहोर : अधिक से अधिक महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जाए- जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन

सीहोर, 03 अप्रैल, 2025
एमपी मीडिया पॉइंट

जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 वाटरशेड विकास अन्तर्गत ग्राम पंचायत इमलीखेड़ा स्थित किसान सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने किसान सुविधा केन्द्र अंतर्गत संचालित गतिविधियों जैसे घी यूनिट, मावा यूनिट एवं दाल यूनिट का निरीक्षण कर विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन को जानकारी दी गई कि इस किसान सुविधा केंद्र में घी एवं मावा यूनिट का संचालन राधिका स्व सहायता समूह द्वारा तथा दाल मिल का संचालन कृष्णा स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है, जो कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना द्वारा वृहद गतिविधि अंतर्गत वित्त पोषित है। परियोजना द्वारा 12 स्व सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों के अंतर्गत गिर गाय पालन के लिए वित्त पोषित किया गया है, जिनका दूध का संग्रहण कर राधिका स्व सहायता समूह द्वारा घी बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ ने स्व सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं आवश्यक सुझाव भी दिए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सभी जनपदों में अधिक से अधिक आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ की जाएं। महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाए, ताकि स्व सहायता समूहों द्वारा जो भी आर्थिक इकाई स्थापित की जाए या जो भी व्यवसाय प्रारंभ किया जाए, उसका सफलतापूर्वक संचालन किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं का महिलाओं को लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि जिले को अग्रणी जिलों की सूची में शामिल करने के लिए हमारा यह दायित्व हैं कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें। जिले की महिलाएं सशक्त होंगी तो निश्चित ही जिला भी प्रगति की राह पर अग्रसर होगा।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button