
मानसून : इस वर्ष चार दिन पहले आमद दर्ज कराएंगे
एमपी मीडिया पॉइंट, डेस्क रिपोर्ट
मौसम विभाग की माने तो इस वर्ष देश में मानसून अपने निर्धारित समय से 04 दिन पूर्व दस्तक दे रहा है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में अब तक सामान्य वर्षा का अनुमान लगाया जा रहा है।
बता दें कि सबसे पहले मानसून केरल में एंट्री करता है। मौसम विभाग के अपडेट अनुसार इस बार मानसून समय से पहले आने वाला है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक 27 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है, जो आमतौर पर 1 जून को दस्तक देता है। यदि इस बार मानसून जल्दी आता है तो यह 2009 के बाद पहली बार होगा जब मानसून भारतीय मुख्य भूमि पर जल्दी पहुंचेगा।
2009 में मानसून ने 23 मई को दस्तक दी थी। भारत में मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा तब होती है जब वह केरल में दस्तक दे देता है, जो आमतौर पर 01 जून के करीब होती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है और फिर 17 सितंबर से उत्तर-पश्चिम भारत से धीरे-धीरे लौटने लगता है, जो 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाता है। मानसून को लेकर अच्छी खबरों से देश के किसानों की बाछें खिली हुई है। वहीं आम नागरिकों में भी प्रसन्नता व्याप्त है।