बाड़े में लगा रखे थे गांजे के पौधे, गोपालपुर पुलिस ने पकड़े, आरोपी गिरफ्तार
क्राइम रिपोर्ट

बाड़े में लगा रखे थे गांजे के पौधे, गोपालपुर पुलिस ने पकड़े, आरोपी
अवैध मादक पदार्थ की खेती पर गोपालपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 86 नग गांजे के पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार
सीहोर,26 फरवरी 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
जिले में पुलिस विभाग द्वारा नशामुक्त अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अवैध रूप से उगाई जा रहे गांजे के पौधो पर बड़ी कार्यवाही की गयी।
एसडीओपी थाना भैरुंदा ने बताया कि कल बुधवार को थाना गोपालपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम हमीदगंज वन बीज अन्तर्गत ग्राम मंजाखेडी मे प्रेमसिंह कोरकू द्वारा वन विभाग की भूमि वाली पहाडी पर कब्ज़ाधारी प्रेमसिंह पिता गोकल भुसारिया द्वारा अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगा रखे हैं।
सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम द्वारा तत्काल उक्त स्थान पर दबिश दी गई। घेराबंदी कर जब प्रेमसिंह के कब्जे वाले बाडे की तलाशी ली गई, तो वहां से कुल 86 नग गांजे के हरे भरे पौधे बरामद किए गए।
बरामद किए गए पौधों का कुल वजन लगभग 3 किलो 200 ग्राम पाया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 40,000 रुपये है। उक्त कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध पाया जाने से बाड़ा स्वामी आरोपी प्रेमसिंह पिता गोकल भुसारिया निवासी मंजाखेडी को मौके से गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरुद्ध एनडीपीए एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
निरीक्षक महेन्द्र सिंह गौड़, उनि लवेश कुमार, सउनि विजय यादव, प्रआर. राधेश्याम चौहान, प्रआर. शिवनारायण वर्मा, विशाल सिंह तोमर, विकास सिंह तोमर, राजेश मीणा, आमीन का योगदान उल्लेखनीय रहा।



