Blog

नौ जिलों को मिलाकर बनाए जाएंगे दो महानगर

नौ जिलों को मिलाकर बनाए जाएंगे दो महानगर

एमपी मीडिया पॉइंट

सीएम मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन-इंदौर-देवास-धार को मिलाकर महानगर बनाया जाएगा। साथ ही भोपाल-सीहोर-रायसेन-विदिशा और राजगढ़ को मिलाकर महानगर बनाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि, बीते कई महीनों से दो महानगर बनाने की चर्चाएं चल रही थी। अगर ऐसा होता है तो इन जिलों के आसपास ग्रामीण इलाकों आर्थिक विकास होगा।

1 हजार 450 किलोमीटर लंबे श्रीराम वन गमन पथ किया जाएगा

 

सीएम मोहन ने बताया कि प्रदेश में 1 हजार 450 किलोमीटर लंबे श्रीराम वन गमन पथ निर्माण का निर्णय लिया गया है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े तीर्थ स्थलों पर श्रीकृष्ण पाथेय का गठन कर उससे जोडऩे का निर्णय लिया है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि भगवान राम व श्रीकृष्ण के आधार पर इस धरती ने अतीत के गौरवशाली पृष्ठ को जिया है। उस स्वर्णीम अध्याय को हम फिर से समाज के सामने लाने का निर्णय कर रहे हैं। प्रत्येक नगरीय निकाय में गीता भवन बनाने का निर्णय लिया गया है।

लोक परिवहन का प्रबंधन करेगील सरकार

आगे सीएम ने कहा कि हमारा राज्य देश का एक मात्र राज्य था जिसका अपना राज्य परिवहन सरकारी व्यवस्था के अभाव में निजी व्यवस्था के हाथों मजबूर था। अब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि लोक परिवहन का प्रबंधन सरकार के माध्यम से कराएंगे। इसमें ग्रामीण से ग्रामीण क्षेत्र तक भी यह व्यवस्था होगी। महानगरों के साथ ही ग्रामीण लोग परिवहन को भी मजबूत करेंगे।

भारत सरकार प्रदेश के विकास में दिया ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो ट्रेन का मामला हो या इंदौर मनमाड़ रेल लाइन का मामला हो भारत सरकार ने सभी में ध्यान रखा है। भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 3 हजार 5 सौ करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। इंदौर में 350 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर व अन्य कई कार्य मंजूर हुए हैं। भोपाल-कानपुर इकोनॉमी कॉरिडोर को फोरलेन में अपग्रेड करने की अनुमति मिली है। विमानन सेवाओं के विस्तार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

 

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button