Blog

देश का सबसे बड़ा सीहोर जिले के आष्टा में एथेन क्रैकर (पेट्रोकेमिकल) प्लांट को मंजूरी।

मंजूरी

देश का सबसे बड़ा सीहोर जिले के आष्टा में एथेन क्रैकर (पेट्रोकेमिकल) प्लांट को मंजूरी।

सीहोर,एमपी मीडिया पॉइंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा सीहोर जिले के आष्टा में लगने वाली देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर (पेट्रोकेमिकल) प्लांट को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना में कुल 60,000 करोड़ रुपए का निवेश होगा। उद्योग विभाग के मुताबिक ये मप्र का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल प्रोजेक्ट इन्वेस्टमेंट है।

परियोजना में ग्रीन फील्ड पेट्रोकेमिकल परिसर भी प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत एलएलडीपीई, एचडीपीई, एमईगी और प्रोपीलीन जैसे पेट्रोकेमिकल्स का उत्पादन होगा। निर्माण अवधि के दौरान 15,000 तथा उत्पादन आरंभ होने के बाद करीब 5,600 लोगों को रोजगार मिलेगा। परियोजना में 70 हेक्टेयर का टाउनशिप का भी प्रस्ताव है। भूमिपूजन अगले साल फरवरी तक व उत्पादन 2030-31 में शुरू होने की संभावना है। आष्टा में लगने वाला ये प्लांट देश के किसी भी लैंडलॉकेड स्टेट में लगने वाला पहला पेट्रोकेमिकल प्लांट है। अभी तक सभी बड़े प्लांट पोर्ट से जुड़े राज्यों में ही हैं। प्लांट इस समय 80% देशों में उपयोग हो रही एथेन टेक्नोलॉजी पर काम करेगा जिसमे बाई प्रोडक्ट नहीं बचते।

भोपाल-इंदौर सहित प्रदेश
को मिलेगी आर्थिक ताकत

एमपीआईडीसी के मुताबिक प्रोजेक्ट के लिए कुल 700 हेक्टेयर जमीन चाहिए, इसमें से 470 हेक्टेयर सरकारी जमीन उपलब्ध है। बाकी का जल्द अधिग्रहण शुरू होगा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन के पास इतना बड़ा प्रोजेक्ट आने से पूरे क्षेत्र सहित प्रदेश की आर्थिक गति तेज होगी। प्रोजेक्ट आने के बाद प्लास्टिक से जुड़े तमाम उद्योग भी विकसित होंगे। सैकड़ों एनसीलिरी भी लगेंगी। 70 हेक्टेयर की टाउनशिप भी बनेगी।

जल्द जमीन अधिग्रहण करेंगे, औद्योगिकीकरण बढ़ेगा गेल के प्रस्तावित प्लांट से मप्र में औद्योगिकीकरण तेजी से बढ़ेगा।

दुनिया की सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी पर आधारित ये देश का सबसे बड़ा एथेन क्रैकर पेट्रोकेमिकल प्लांट होगा। प्रोजेक्ट के लिए जल्द जमीन का अधिग्रहण करेंगे।

डॉ. मोहन यादव, सीएम

Related Articles

Back to top button