Blog

फसल सर्वे का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सर्वे

फसल सर्वे का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सर्वे से कोई भी प्रभावित किसान नहीं छूटे

सीहोर,03 अक्टूबर,2024
सीहोर राजेश माँझी, एमपी मीडिया पॉइंट

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा एवं कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर जिले में वर्षा से सोयाबीन फसल को हुई क्षति का कृषि अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों तथा फसल बीमा कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा खेतों में जाकर सर्वे किया जा रहा है। निरीक्षण के समय किसान भी खेतों में उपस्थित रहे। सर्वें के उपरान्त सोयाबीन फसल को हुए नुकसान का किसानों बीमा दिलाया जायगा।

अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने आष्टा तहसील के प्रभावित किसानों के खेतों पहुंचकर सर्वे की कार्यवाई का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वे दल को निर्देश दिए हैं कि सर्वे से कोई भी प्रभावित किसान नहीं छूटे। उन्होंने कहा कि सर्वे की कार्यवाही जल्द की जाए ताकि जल्द से जल्द प्रभावित किसानों को फसल बीमा की राशि दिलाई जा सके।

Related Articles

Back to top button