20 किलोमीटर की ट्रेक्टर-ट्राली यात्रा निकालते हुए हजारों किसान पहुंचे सीहोर जिला मुख्यालय पर, बिगड़े सोयाबीन फसल की राहत राशि दिए जाने की उठाई मांग…
किसानों का जबरदस्त प्रदर्शन..

सीहोर,13 अक्तूबर 2025. एमपी मीडिया पॉइंट
जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम अमलाहा में बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली यात्रा पर निकलते हुए, सीहोर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया।
किसानों ने कहा कि सोयाबीन की फसल अधिकांश खराब हो गई उसका सही सर्वे करा कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
सोमवार को अमलाहा से कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। किसान की सोयाबीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है किसान परेशान और चिंतित है किसान ट्रैक्टर यात्रा में करणी सेना प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर भी प्रमुख रुप से शामिल थे।
सभी किसानों ने अपनी मांग को लेकर सीहोर कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा,साथ ही कहा कि सीहोर जिले के किसानों की मांग है.. सोयाबीन की फसल लगभग पूर्ण रूप से 80 प्रतिशत तक खराब हो चुकी है इसके बावजूद भी सीहोर जिले का नाम मुआवजा राशि में सम्मिलित नहीं किया गया है जबकि मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में मुआवजा वितरित हो चुका है। किसानों ने सरकार से कहा कि सीहोर जिले में भी जल्द से जल्द मुआवजा राशि वितरित की जाए जिससे हम किसानों को आर्थिक रूप से मदद मिल सके। इस अवसर पर करणी सेना परिवार के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान, बृजेश पटेल, जफर लाला, सोहन वर्मा आदि प्रमुख रुप से शामिल रहे।