क्राइम रिपोर्ट

इछावर(मध्यप्रदेश) : पुलिस जवानों पर आरोपियों ने किया हमला हमले में एसआई गंभीर रूप से घायल , जवानों ने भागकर बचाई जान।

क्राइम

पुलिस जवानों पर आरोपियों ने किया हमला
हमले में एसआई गंभीर रूप से घायल , जवानों ने भागकर बचाई जान।

इछावर (मध्यप्रदेश) : 23 मार्च 2025
एमपी मीडिया पॉइंट

इछावर थानांतर्गत ग्राम खेरी में आज उस समय विचित्र स्थिति निर्मित हो गई जब दो पक्षों का विवाद हल करने पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पक्ष ने पुलिस अमले पर ही हमला बोल दिया जिसमे एसआई को गंभीर चोटे आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खेरी में बाहर से आए कुछ लोग उत्पात मचा रहे हैं। घर में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं, तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ही आरोपियों ने हमला कर दिया जिसमें एक एसआई रामनारायण ध्रुवे गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य जवानों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

घायल एसआई को उपचार के लिए जिला अस्पताल सीहोर रेफर किया गया वहीं पुलिस बल के अन्य जवानों ने जैसे-तैसे भाग कर अपनी जान बचाई।

यह था पूरा मामला

जानकारी के अनुसार गांव खेरी निवासी कमलेश ने पिछले दिनों गांव गेरूखान थाना बिलकिसगंज की एक लड़की से कोर्ट मैरिज कर उसे अपने गांव खेरी ले आया था। इस मामले की जानकारी जब महिला के परिजनों को लगी तो वह शनिवार की रात तकरीब 11:00 बजे गांव खेरी पहुंचे। और लड़के के परिजनों की गैरमौजूदगी में आरोपियों ने घर सूना देखकर उसमें तोड़कर करना शुरू कर दिया। इस बात की सूचना पुलिस को मिली, एसआई रामनारायण धुर्वे दो आरक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे । इसी दौरान आरोपी हेमराज , विशाल , गजराज, राहुल और भूरा ने पुलिस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल सीहोर रेफर किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
टीआई थाना इछावर ब्रजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में विभिन्न धाराओं के साथ पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button