Blog

मध्य प्रदेश की मजबूत आवाज अब महाराष्ट्र में गूंजेगी

प्रदेश के युवा नेता कुणाल चौधरी बने राष्ट्रीय सचिव

सीहोर,एमपी मीडिया पॉइंट।

सीहोर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आज पार्टी में राष्ट्रीय सचिव एवं संयुक्त सचिव स्तर पर पदाधिकारीयों की नियुक्तियां की है।
जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुणाल चौधरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव बनाया गया है।एवं उन्हें महाराष्ट्र कांग्रेस का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।

कालापीपल क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे कुणाल चौधरी की पहचान एक संघर्षील एवं ऊर्जावान नेता के रूप में रही है ।
कुणाल प्रखर एवं ओजस्वी वक्ता होने के साथ ही संगठन के मामलों में मजबूत पकड़  रखते हैं।

कुणाल चौधरी की योग्यता को देखते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर नियुक्त करते हुए महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रभारी बनाया है। महाराष्ट्र राज्य में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं।
ऐसे समय में शीर्ष नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के युवा नेता कुणाल चौधरी को महाराष्ट्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप कर अपना विश्वास जताया है।
सीहोर जिले से जुड़े हुए युवा नेता कुणाल चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर सचिव बनाए जाने पर सीहोर के कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है। सीहोर के इच्छावर क्षेत्र से पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल,जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, पूर्व अध्यक्ष
डॉ. बालवीर तोमर ,संगठन मंत्री गणेश तिवारी, बुधनी से विक्रम मस्ताल शर्मा, आष्टा से हरपाल ठाकुर, नगर पालिका आष्टा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार, कांग्रेस नेता जयंत शाह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, महिला नेत्री मेघा परमार, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय हवेली, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह दांगी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष निशांत सिंह राम प्रकाश चौधरी, ईश्वर सिंह ठाकुर , आशीष गहलोत विवेक राठौर कृष्णकांत रिछारिया, भगत सिंह तोमर सहित सभी कांग्रेस जनों ने कुणाल चौधरी की नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।

(जयंत शाह)

Related Articles

Back to top button