Blog
सीहोर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेन के स्टॉपेज की आज से शुरुआत, जैन समाज ने रखी ‘इंदौर-हावड़ा’ ट्रेन के भी स्टापेज़ की मांग
सफर को सहज बनाने के लिए सीहोर रुकना शुरु हुई दो ट्रेने ओर

सीहोर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेन के स्टॉपेज की आज से शुरुआत, जैन समाज ने रखी ‘इंदौर-हावड़ा’ ट्रेन के भी स्टापेज़ की मांग
सीहोर, 23 फरवरी 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
सीहोर रेल्वे स्टेशन पर आज जिन दो नई ट्रेनों का स्टापेज़ शुरु हुआ उनमें गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस
तथा गोरखपुर अहमदाबाद ट्रेन शामिल है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद से
जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ जयंत शाह ने भेंट की।
दोनों ट्रेन के सीहोर स्टॉपेज के लिए सांसद का आभार प्रकट किया एवं इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस जिसके रुकने से क्षेत्रवासियों को पारसनाथ (बिहार) जाने की सीधी सुविधा मिल जाएगी एवं जबलपुर इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस के रोकने की मांग भी रखी।
इस मौके पर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा भी उपस्थित रहे।



