Blog

हैरान परेशान किसान,शासन दे किसानो पर ध्यान बोले सीहोर विधायक सुदेश राय

जनसमस्या

हैरान परेशान किसान,शासन दे किसानो पर ध्यान बोले सीहोर विधायक सुदेश राय

सीहोर, एमपी मीडिया पॉइंट

सीहोर विधानसभा क्षेत्र में बारिश से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराने और मुआवजा दिलाने के लिए विधायक सुदेश राय की पहल

सीहोर। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का लगातार दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अनेक लोगों ने बारिश से हुए नुकसान की जानकारी दी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में अन्नदाताओं ने बताया कि खरीफ फसलों को भी नुकसान हुआ है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर को विधायक सुदेश राय ने पत्र लिखकर पीडि़त किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराए जाने की मांग की है।

हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण सीहोर विधानसभा क्षेत्र के किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस संकट को ध्यान में रखते हुए, क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुदेश राय ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीहोर कलेक्टर को पत्र लिखकर नष्ट हुई फसलों का सर्वे जल्द से जल्द कराने और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।

मेरे द्वारा भी अनेक गांवों में पहुंच कर अवलोकन किया गया। जिसमें प्रथम दृष्टि पाया गया कि फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अनेक खेतों में बारिश का पानी का जमाव हो जाने से सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है। जल्द से जल्द राजस्व व कृषि विभाग की टीम गठित कर सर्वे आरंभ कराया जाए। जिससे फसलों को हुई क्षति का वास्तविक आंकलन हो सके और किसानों को मुआवजा राशि मिल सके।

Related Articles

Back to top button