Blog

सीहोर/इछावर : आज सीहोर जिले में छाये रहे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा एवं सीहोर जिला प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर

आयोजनों का शनिवार

आज सीहोर जिले में छाये रहे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा एवं सीहोर जिला प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर,
मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री ने सीहोर में किया 113 करोड़ रूपये से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन,
अनेक मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की सीहोर नगर पालिका के विकास के लिए 50 करोड़ रूपये देने के साथ ही अनेक घोषणाएं,

कहा – मेट्रोपॉलिटन सिटी बनने के बाद सीहोर जिला भी विकास के नए दौर में प्रवेश करेगा,

सीहोर की पावन धरती स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों के बलिदान की साक्षी है,

केंद्र सरकार ने 7,85,356 पीएम आवास स्वीकृति सहित मनरेगा के लिए 06 हजार 200 करोड़ से अधिक का बजट किया है स्वीकृ‍त – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

सीहोर/इछावर, 07 जून 2025
एमपी मीडिया पॉइंट

शनिवार को मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में भाजपा की गतिविधियां चरम पर रहीं। सूबे के शीर्ष नेताओं का सीहोर एवं इछावर में जमावड़ा रहा। मंत्रियों के आने का इंतजार, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन एवं घोषणाओं को सुनने और देखने में जनता का दिन व्यतीत हुआ।

सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 113 करोड़ 45 लाख 59 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम आवास, कल्याणी पेंशन, परिवार सहायता, संबल, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। इव अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीहोर जिले के विकास के लिए अनेक घोषणाएं भी कीं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश आज विकास की दौड़ में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश एवं प्रदेश के निरंतर विकास की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों से 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेंहू की खरीदी की जा रही है। प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मध्यप्रदेश में आज 30 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं और आने वाले 02 साल के भीतर प्रदेश में इनकी संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का मान और सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने देश के दुश्मनों को घर में घुसकर मारने का काम किया है, इस महान कार्य में देश की जनता ने भी सरकार का एकजुट होकर साथ दिया है। उन्होंने कहा कि जिओ और जीने दो की भावना के साथ भारत आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के पत्र का वाचन करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की 2018 की आवास प्लस सूची के तहत बचे हुए 7,85,356 मकानों के निर्माण की स्वीकृति दे दी है, जिनकी लागत राशि 9 हजार 424 करोड़ 03 लाख रूपये है। सभी पात्र हितग्राहियों को आवास मिल सके, इसके लिए प्रदेश में सर्वे किया जा रहा है और पात्रतानुसार हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होनें प्रधानमंत्री श्री मोदी का यह पत्र मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सौंपा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में मनरेगा के लिए 06 हजार 263 करोड़ रूपये का लेवर बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि को विकसित बनाने के लिए वैज्ञानिक किसानों को घर-घर जाकर तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं ताकि कृषि को मुनाफे का व्यवसाय बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इछावर में भी जोरदार स्वागत किया गया। नगर के मुख्य मार्ग कटाऊट एवं बैनरों से पटे हुए थे। हालांकि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री रहते इछावर नगर में 15 वर्षों के दौरान कभी कोई सभा या कार्यक्रम में सम्मलित नहीं हुए परंतु आज शनिवार को उन्होने “विकसित कृषि संकल्प अभियान” कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री के रुप मे पहुंच कर सारी कसर पूरी कर दी।
उन्होंने इछावर क्षेत्र के लिये अनेक विकास कार्यों की घटनाएँ कीं। और हमेशा इछावर क्षेत्र की जनता की समस्याओं प्रमुखता के साथ निपटाने का वादा किया।

मप्र शासन के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा नें भी संबोधित करते हुए कहा कि सीहोर जिला सौभाग्यशाली है कि हमे राज्य से लेकर केंद्र तक महत्वपूर्ण विभाग के मंत्रियों का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। ऐसे में विकास को लेकर कोई चिंता की बात हो ही नहीं सकती।

सीहोर के कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृषि गौर, सीहोर विधायक सुदेश राय, बुधनी विधायक, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजिनियिर, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सीताराम यादव,नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर आदि शामिल रहे।

वहीं इछावर में सम्पन्न कार्यक्रम अध्यक्षता राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने की इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना, जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, भाजपा युवा नेता विष्णु वर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष जगदीश पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, नेतगण,गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button