मध्यप्रदेशसीहोर
सीहोर के कांग्रेस लीडर गणेश तिवारी बने नागालैंड प्रदेश संगठन सृजन के पर्यवेक्षक..
कांग्रेस की राजनिति में सीहोर का चढ़ता ग्राफ

सीहोर के कांग्रेस लीडर गणेश तिवारी बने नागालैंड प्रदेश संगठन सृजन के पर्यवेक्षक..
सीहोर, 22 फरवरी 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
सीहोर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश तिवारी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमती से सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा नागालैंड प्रदेश में अगामी संगठन सृजन अभियान का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
गणेश तिवारी शीघ्र ही नागालैंड के दौरे पर रवाना होंगे। उनको मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेताओं के प्रति आभार माना है एवं श्री तिवारी को बधाई दी है।



