सीहोर : गल्ला व्यवसायी ने की 27 लाख की धोखाधड़़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अदालत ने भेजा जेल

सीहोर : गल्ला व्यवसायी ने की 27 लाख की धोखाधड़़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जानकारी अनुसार गत 28 फरवरी 2026 को अंकित राठौर, पिता जितेन्द्र राठोर, निवासी गंज सीहोर द्वारा थाना मण्डी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि, अनावेदकों द्वारा आवेदक एवं अन्य आठ किसानों से लगभग 900 क्विंटल गेहूँ क्रय किया गया। उक्त गेहूँ की कुल भुगतान राशि लगभग ₹-27,00,000 किसानों को भुगतान नहीं किया एवं अपनी फर्म बंद कर फरार होकर धोखाधड़ी की गई है।
फरियादी की इस रिपोर्ट पर थाना मण्डी में
1. पंकज सिंघाड़े
2. विवेक खण्डेलवाल पिता विरेन्द्र खण्डेलवाल
3. अमित खण्डेलवाल, सर्व निवासी गजानन ट्रेडिंग कंपनी थाना मण्डी सीहोर, के विरुद्ध अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 420, 120 बी, भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सीहोर नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मण्डी निरीक्षक सुनील मेहर व टीम द्वारा मुखबिर की सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतारसी कर अभियुक्त विवेक खण्डेलवाल पिता विरेन्द्र खण्डेलवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, साथ ही आरोपी को न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीहोर निरुद्ध किया है।



