
कलेक्टर ने दी नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों ने भी प्रेषित की शुभकामनाएं…
सीहोर, 19 अक्टूबर, 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
कलेक्टर बालागुरु के. ने सभी नागरिकों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य लेकर आए। उन्होंने कहा कि दीपावली न केवल उजाले का पर्व है, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने का भी पर्व है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से सुरक्षित और सुखद दीपावली पर्व मनाने की अपील की है।
वहीं आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने भी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं विभिन्न माध्यमों से प्रेषित की हैं।👇🏻