प्रदर्शन

सीहोर : भाजपा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का फूंका पुतला, मामला- महिलाओं को शराब से जोड़ने का, कहा- माफी मांगे पीसीसी चीफ

प्रदर्शन

 भाजपा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का फूंका पुतला, मामला- महिलाओं को शराब से जोड़ने का,
कहा- माफी मांगे पीसीसी चीफ

सीहोर, 28 अगस्त 2025
एमपी मीडिया पॉइंट

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला फूंकते समय आज भाजपा नेताओं ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकारों द्वारा तेजी से विकास कार्य किए जा रहे है। इसके अलावा देश के प्रधानीमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य किए जा रहे है। वहीं दूसरी और महिलाओं के सबसे बड़े पर्व हरतालिका तीज के मौके पर कांग्रेस के द्वारा महिलाओं का अपमान किया जा रहा है।

गुरुवार को भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को शराबी बताने के विरोध में पुतला दहन किया।

कोतवाली चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
और कहा कि हरतालिका तीज के पावन अवसर पर पटवारी का महिलाओं को शराब से जोड़ना अपमानजनक है। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने पटवारी के बयान को शर्मनाक बताया। जब तक पटवारी माफी नहीं मांगते, प्रदेश की महिलाएं उन्हें माफ नहीं करेंगी।

विरोध प्रदर्शन में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल हुए। नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ नेता कमलेश कटारे,गोपाल सोनी,वरिष्ठ नेता कन्हैया लाल मालवीय,मोहन चौरसिया,अशोक सिसोदिया,मांगीलाल सोलंकी ,प्रमोद त्यागी, जिला मंत्री नूतन राठौड़, जिला मंत्री सरोज राठौर ,प्रेमलता राठौर, हरीश कौशल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा परिहार ,प्रीति सोनी,हर्ष राठौड़ ,डॉ गगन नामदेव, आशीष पचौरी ,पार्षद कमलेश राठौर ,नरेंद्र राजपूत,अमित निखरा,राजेश परिहार ,जितेंद्र यादव,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील राय ,विजय यादव,अनिल परमार,प्रणय शर्मा सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी
Back to top button